गन्ना खरीदी के मूल्य में इजाफे से किसान खुश! BJP नेता ‘तोखन साहू’ के बड़े दावे

बीजेपी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तोखन साहू ने कहा, मोदी सरकार किसानों की समृद्धि के लिए काम कर रही है। मोदी जी द्वारा गन्ना किसानों........

  • Written By:
  • Updated On - February 23, 2024 / 07:26 PM IST

रायपुर। बीजेपी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तोखन साहू (BJP Kisan Morcha State President Tokhan Sahu) ने कहा, मोदी सरकार किसानों की समृद्धि के लिए काम कर रही है। मोदी जी द्वारा गन्ना किसानों के लिए बड़ा फैसला किया गया है, अब प्रति क्विंटल 340 रुपए में गन्ने की खरीदी (Bought sugarcane for Rs 340) होगी। 2023-24 के मुकाबले 8% की वृद्धि माननीय मोदी जी द्वारा गन्ना किसानों के लिए की गई है। छत्तीसगढ़ के किसान भाइयों की ओर से प्रधानमंत्री @narendramodiजी का आभार।

इधर बीजेपी ने कहा, कि आज पीएम माेदी की सरकार किसानों के हितों में बड़े निर्णय ले रही है। किसानों में खुशहाली छाई हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव की सरकार मोदी की सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। पीएम मोदी का एक ही नारा है, सबका साथ-सबका साथ। किसानों के हितों में लिए गए निर्णय को विपक्ष पचा नहीं पा रहा है। इसलिए वे पीएम मोदी की नीतियों के बारे में दुष्प्रचार करने में जुटे हैं। यहां किसानों को कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार से ज्यादा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल रहा है। इससे प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर है। पीएम मोदी की केंद्र में तीसरी बार सरकार बनेगी। पूरे देश में उनके ऐतिहासिक फैसलों के नाते पीएम मोदी की लहर चल रही है।

यह भी पढ़ें : VIDEO STORY : वह कौन था! जिसका ‘हाथ’ पकड़कर ‘विजय शर्मा’ पहुंचे विधानसभा!