आखिर क्यों होटल संचालक ने किया खुद को आग के हवाले!

By : madhukar dubey, Last Updated : December 13, 2022 | 3:32 pm

रायपुर। नगर निगम के कथित पक्षपात पूर्ण कार्रवाई से खफा ग्वाला होटल के संचालक विनय भार्गव ने आत्मदाह की कोशिश की। इतना ही नहीं,जब लोगाें ने आग पर काबू पाया तो उसने जहर भी खा लिया। दोपहर में नगर निगम की टीम जांच फुंडहर चौक पर ग्वाल होटल है। ऐसी चर्चा है कि जहां निगम के अधिकारी इसे बंद करवाने के लिए गए थे।

इसी दौरान जब इसकी सूचना संचालक विनय भार्गव को मिली तो वे पहुंचे। जहां उन्होंने निगम के अधिकारियों से आपत्ति जताई की ये कार्रवाई गलत है। बाकी लोग भी है, लेकिन कुछ लोग को सुनियोजित रूप से वीआईपी रोड और मरीन ड्राइव से हटाया जा रहा है। बहरहाल अभी तक पूरे वाकया पता नहीं चल सका है। आखिर नगर निगम के कर्मचारियों की किस बात को लेकर विनय भार्गव को आत्मदाह करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

जानकारी के अनुसार निगम की कार्रवाई के दौरान वहां, भीड़ जुटी थी, इसी बीच संचालक ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। फिर क्या इस वाकए को देखकर वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद लोगों ने किसी तरह से उन्हें बचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने संचालक को इलाज के लिए मेकाहारा भर्ती कराया है। बात दें, विनय भार्गव की शहर में कई होटल है।