रायपुर, छत्तीसगढ़। भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का बड़ा मुकाबला आज कोलंबो के मैदान में शाम 7 बजे शुरू होने जा रहा है। पूरे देश में इस हाई-वोल्टेज (High Voltage) मैच का जोश चरम पर है। फैन्स जीत की दुआएं कर रहे हैं, वहीं छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने भी टीम इंडिया (Team India) के लिए अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं देकर लोगों का दिल जीत लिया।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने अपने खास “पुलिसिया स्टाइल” में टीम इंडिया के लिए पोस्टर जारी किया, जिसमें लिखा था कि “11 जवान ऑपरेशन T20 को अंजाम देंगे।” इस अंदाज में दी गई शुभकामना बेहद जोशीली (Energetic) और टीम इंडिया के हौसले को बढ़ाने वाली रही। पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और क्रिकेट प्रेमियों के बीच खूब पसंद किया गया।
ग्रुप ए में दोनों टीमों ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीत लिए हैं। भारत तालिका में बेहतर नेट रन रेट (Net Run Rate) के कारण शीर्ष पर है। भारत ने अपने पहले दो मुकाबलों में संयुक्त राज्य अमेरिका और नामीबिया को हराया है, जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड और अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज की।
भारत (India):
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह / कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान (Pakistan):
साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद