अंतराष्ट्रीय योग दिवस : कांग्रेस-भाजपा के दिग्गजों का योग! देखें एक झलक

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International yoga day) पर भाजपा-कांग्रेस के दिग्गजों ने योग किया। भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह.........

  • Written By:
  • Publish Date - June 21, 2023 / 01:13 PM IST

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International yoga day) पर भाजपा-कांग्रेस के दिग्गजों ने योग किया। भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Former Chief Minister Raman Singh), प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल, बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य नेताओं ने योग किया।

इधर कांग्रेस की ओर से योग आयोग छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा के साथ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रायपुर जिला मुख्यालय के जोरा ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने योग के आसान लगाए।

इस कार्यक्रम में महापौर एजाज ढेबर, धरसींवा विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा , रायपुर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे, आईजी रतनलाल डांगी सहित भारी संख्या में लोग, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित हैं। इसके अलावा बालोद जिले के मां गंगा मइया मंदिर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिला प्रशासन ने किया, जिसमें मंत्री अनिला भेंडिया, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, नगर पालिका बालोद अध्यक्ष विकास चोपड़ा मौजूद रहे।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : CG पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी! 141 टीआई के तबादले