IPL मैच देखने पहुंचे टॉपर्स, बच्चों ने कहा- Thank You CM Sir, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निभाया वादा

By : hashtagu, Last Updated : May 10, 2026 | 10:35 pm

रायपुर, छत्तीसगढ़: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के रोमांच के बीच छत्तीसगढ़ के मेधावी छात्रों के लिए रविवार का दिन बेहद खास बन गया। 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची (Merit List) में जगह बनाने वाले प्रतिभावान छात्रों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आईपीएल मैच दिखाने का जो वादा किया था, वह अब पूरा हो गया है।

रायपुर में आयोजित आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मुकाबले को देखने पहुंचे छात्रों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। स्टेडियम पहुंचकर बच्चों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए “Thank You CM Sir” कहा। कई छात्र पहली बार लाइव आईपीएल मैच देखने पहुंचे, जिसे लेकर उनमें अलग ही खुशी देखने को मिली।

छात्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किया गया यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। बच्चों के चेहरे पर उत्साह और खुशी साफ दिखाई दी।

सरकार की ओर से मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए यह खास पहल की गई थी। माना जा रहा है कि इससे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का मनोबल और बढ़ेगा।

रायपुर में खेले जा रहे आईपीएल मुकाबलों को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैच देखने पहुंच रहे हैं और शहर में क्रिकेट का रंग पूरी तरह नजर आ रहा है।