जन्मदिन पर जाह्नवी कपूर को शिखर पहारिया का खास पोस्ट, खुशी कपूर ने मां श्रीदेवी के साथ शेयर की दुर्लभ तस्वीरें

जाह्नवी के जन्मदिन पर शिखर पहारिया ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें खास अंदाज में बधाई दी।

  • Written By:
  • Publish Date - March 6, 2026 / 09:27 PM IST

मुंबई,: बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने 6 मार्च को अपना 29वां जन्मदिन (Birthday) मनाया। इस खास मौके पर उन्हें परिवार, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री से कई शुभकामनाएं मिलीं। खास तौर पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया (Shikhar Pahariya) और बहन खुशी कपूर (Khushi Kapoor) के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा।

जाह्नवी के जन्मदिन पर शिखर पहारिया ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। उनके इस पोस्ट को देखकर फैंस ने भी खूब प्रतिक्रिया दी और दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं।

वहीं जाह्नवी की छोटी बहन खुशी कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। खुशी ने अपनी बहन के साथ-साथ अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी (Sridevi) के साथ की कुछ दुर्लभ और पुरानी तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में तीनों के बीच की खास बॉन्डिंग नजर आई, जिसे देखकर फैंस भावुक हो गए।

पोस्ट के साथ खुशी कपूर ने अपनी बहन के लिए भावुक संदेश भी लिखा और उनके साथ बिताए पलों को याद किया। फैंस ने भी इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए जाह्नवी को जन्मदिन की बधाई दी और श्रीदेवी को याद किया।

जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की लोकप्रिय युवा अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह निर्माता बोनी कपूर और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी हैं और उन्होंने 2018 में फिल्म धड़क से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।