‘महादेव सट्टा एप’ पर कौशिक ने ‘दागे’ कांग्रेस पर सवाल!, देखें, VIDEO

(mahadev satta app) प्रदेश में महादेव सट्टा एप पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक (Dharamlal Kaushik) ने कांग्रेस से सवाल पूछे।

  • Written By:
  • Updated On - February 9, 2023 / 05:32 PM IST

छत्तीसगढ़। (mahadev satta app) प्रदेश में महादेव सट्टा एप पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक (Dharamlal Kaushik) ने कांग्रेस से सवाल पूछे। महादेव एप के मुख्य लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। इसकी जांच में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि शराब, गांजा और सट्टे के गाेरखधंधा का जो खेल चल रहा है, उसमें सरकार का पूरी तरह से संरक्षण प्राप्त है।

इन कामों में लगे लोगों पर सिर्फ छोटी-मोटी कार्रवाई किया जा रहा है। कहा कि सट्टा समाप्त करने की अगर सरकार की नियत है तो आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। दूसरे प्रदेशों में अगर कार्रवाई करने जाते हैं तो वहां का सहयोग भी देना चाहिए। आरोप लगाया कि बीते दिनों में इस सट्टे के खेल में कई सफेदपोश लगे हैं। जिन्हें सरकार बचाने में लगी है।