कांग्रेस के ‘चिंदीचाेर’ वाले बयान पर ‘केदार’ ने छोड़े सियासी बाण! ‘गंगाजल-धान खरीदी’ पर खरीखरी

मंत्री मोहम्मद अकबर और कांग्रेस के धान खरीदी (Congress bought paddy) को लेकर बीजेपी को चिंदीचाेर कहे जाने पर आज बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता.

  • Written By:
  • Updated On - July 11, 2023 / 05:13 PM IST

छत्तीसगढ़। मंत्री मोहम्मद अकबर और कांग्रेस के धान खरीदी (Congress bought paddy) को लेकर बीजेपी को चिंदीचाेर कहे जाने पर आज बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता (BJP spokesperson Kedar Gupta) ने सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा, कांग्रेस जबसे सत्ता में आई है, तबसे उनके बोल बिगड़ गए है। अहसान फरामोश कांग्रेस है, झूठ बोलने वाली कांग्रेस है।

कहा, राजनीतिक पार्टी का घोषणा पत्र गंगा जैसे पवित्र होता है। कोर्ट में भी गीता की कसम खाकर बात कही जाती है। करीब 94 लाख टन धान का चावल पीएम मोदी ने लिया है और धान के लिए 22 हजार करोड़ रुपए दिया है। भाषा को थोड़ा कांग्रेस सुधारे तब उनका दिमाग छत्तीसगढ़ को विकास की ओर ले जाएगा। कहा, नहीं तो यह जो विध्वंस कर रहे है वह होता रहेगा

 

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : चंदेल के बयान पर ‘मंत्री डहरिया’ का पलटवार! सदन में चर्चा से खुद भागती है BJP