विष्णुदेव के ‘मंत्रियों’ का ठिकाना तय! भूपेश का ‘बदला’ पता

By : madhukar dubey, Last Updated : January 2, 2024 | 8:20 pm

रायपुर। छत्तीगसढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नए मंत्रियों (New ministers) के पते ठिकाने तय हो गए हैं। इनके आवास का आवंटन (Allotment of accommodation) आज शाम शासन ने जारी कर दिया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह का अब नया ठिकाना ए-1, सिविल लाइन शंकर नगर और डिप्टी सीएम अरुण साव का आवास डी-8, सिविल लाइन रायपुर होगा।

  • इसके अलावा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आवास सी-3, सिविल लाइन रायपुर होगा। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बी-5 /1, पुराना कमिश्नर बंगला, शंकर नगर ही रहेगा। राम विचार नेताम का सी-5 सिविल लाइन, शंकर है। मंत्री दयालदास बघेल का बी-5 / 5 धरोहर जेल रोड, पुराना वन संरक्षक बंगला, वन कालोनी। केदार कश्यप सी-3 व सी-4 फारेस्ट कालोनी राजा तालाब। मंत्री लखनलाल देवांगन का सी-4, शंकर नगर। श्याम बिहारी जायसवाल सी-2, शंकरनगर। आेपी चौधरी का डी 5 / 9 शंकर नगर। लक्ष्मी राजवाड़े का डी-7 एवं डी-8 शंकर नगर। टंकराम वर्मा का बी-5 / 10 शंकर नगर। किरणदेव विधायक जगदलपुर का बी-5 /12 सिविल लाइन होगा।

वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का ई-1, गांधी उद्यान के पीछे सिविल लाइन रायपुर। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ई-1, सिविल लाइन छत्तीसगढ़ क्लब के पास रायपुर होगा।

Matri Cg

यह भी पढ़ें : वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने मंत्रालय में काम-काज संभाला

यह भी पढ़ें : नववर्ष के पहले दिन मंत्री OP चौधरी ने किया कार्यभार ग्रहण