महिला कांग्रेस MLA छन्नी साहू के गले पर चाकू से हमला! हाथ जख्मी

एक कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस MLA छन्नी साहू (Congress MLA Channi Sahu) पर चाकू से एक शख्स ने हमला कर दिया है। इसमें महिला विधायक.....

  • Written By:
  • Updated On - August 21, 2023 / 12:24 PM IST

राजनादगांव। एक कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस MLA छन्नी साहू (Congress MLA Channi Sahu) पर चाकू से एक शख्स ने हमला कर दिया है। इसमें महिला विधायक के हाथ जख्मी (Hand Wound) हो गया। बताया जा रहा है कि एक कार्यक्रम में शामिल होने जोधारा गांव पहुंची छन्नी साहू इस हमले में मामूली रूप से घायल हुई हैं।

गले में अड़ाया चाकू तब मचा हड़कंप

बता दें कि विधायक छन्नी साहू एक सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में जोधारा गांव गई हुई थी। जहां नशे में धुत्त युवक पीछे से आया औैर विधायक के बाल खींचकर गले में चाकू अड़ा दिया। इस दौरान आसपास लोगों ने बीच-बचाव किया, जिससे विधायक छन्नी साहू की कलाई में कट लग गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम खेमचंद बताया जा रहा है। अभी तक इस मामले में विधायक ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराया है। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के दौरान वहां कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था।

यह भी पढ़ें : दिव्य कांवड़ यात्रा में ‘देवी-देवताओं’ की कल निकलेगी झांकी! भूपेश होंगे शामिल…MLA ‘विकास’ का प्लान