छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस फेरबदल: 11 डीएसपी अधिकारियों का तबादला, बस्तर रेंज में तैनात हुए कई अधिकारी

By : dineshakula, Last Updated : August 14, 2025 | 10:35 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने गुरुवार शाम एक बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए प्रदेशभर में 11 डीएसपी स्तर (DSP level) के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस तबादले में खासतौर पर बस्तर रेंज को प्राथमिकता दी गई है, जहां 6 से अधिक अधिकारियों की नई पोस्टिंग की गई है। बीते छह महीनों में यह सबसे बड़ा पुलिस फेरबदल माना जा रहा है।

 किसकी कहां हुई पोस्टिंग – जानिए पूरी सूची:

  1. योगेश कुमार साहू – डीएसपी डायल 112 से स्थानांतरण कर कांकेर भेजे गए।

  2. जितेंद्र कुमार खुंटे – डीएसपी जांजगीर-चांपा से दंतेवाड़ा ट्रांसफर।

  3. मनोज कुमार तिर्की – एसडीओपी बेमेतरा से बीजापुर भेजे गए।

  4. मनीष कुमार कुंवर – एसडीओपी सक्ती से सुकमा ट्रांसफर।

  5. सिद्धार्थ बघेल – डीएसपी क्राइम बिलासपुर से बीजापुर ट्रांसफर।

  6. लितेश सिंह – डीएसपी कोंडागांव से गरियाबंद भेजे गए।

  7. हरीश कुमार पाटिल – सीएसपी छावनी, दुर्ग से बीजापुर ट्रांसफर।

  8. मिलिंद पांडे – एसडीओपी बागबाहरा, महासमुंद से बीजापुर ट्रांसफर।

  9. जितेन्द्र कुमार कुंभकार – डीएसपी डीएसबी दंतेवाड़ा से दंतेवाड़ा में ही नई पोस्टिंग।

  10. सौरभ उइके – एसडीओपी सुरजपुर से सुकमा भेजे गए।

  11. अजय कुमार सिंह – डीएसपी नारायणपुर से नारायणपुर में ही नई पदस्थापना।

इस तबादले में बस्तर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों को तैनात किया गया है। गृह विभाग के इस आदेश से स्पष्ट है कि सरकार इन संवेदनशील इलाकों में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में सक्रिय है।