छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 30 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, कई जिलों में नई पोस्टिंग

By : hashtagu, Last Updated : April 2, 2026 | 1:20 pm

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग (police department) में बड़ा फेरबदल (reshuffle) किया गया है। Chhattisgarh Police मुख्यालय ने 30 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर (transfer) किया है, जिसमें 29 निरीक्षक और 1 उप निरीक्षक शामिल हैं। इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, इन पुलिसकर्मियों को राज्य के विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें रायपुर शहरी क्षेत्र के साथ-साथ बिलासपुर, रायगढ़, बालोद, दुर्ग और धमतरी जैसे जिलों में पोस्टिंग दी गई है।

तबादला सूची के मुताबिक, निरीक्षक संजीव कुमार मिश्रा और मल्लिका बनर्जी को पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं अविनाश सिंह को बालोद जिले की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अवधराम साहू को धमतरी भेजा गया है।

इसके अलावा यशवंत प्रताप सिंह और कमला पुषाम को बिलासपुर में नई पोस्टिंग मिली है। उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत शुक्ला का तबादला धमतरी से कबीरधाम कर दिया गया है। मोहन लाल भारद्वाज को दुर्ग, शील आदित्य कुमार सिंह को रायगढ़ में पदस्थ किया गया है।

अन्य तबादलों में नरेंद्र कुमार मिश्रा को सूरजपुर और शैलेन्द्र कुमार ठाकुर को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस मुख्यालय के इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Transfer List

Lsit2