आप की पहली सूची में 10 उम्मीदवारों के नाम! प्रदेश अध्यक्ष ‘कोमल हुपेंडी’ लड़ेंगे चुनाव

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh ) में आप (AAP) ने 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा (Announcement of names of 10 candidates) कर दी है

  • Written By:
  • Publish Date - September 9, 2023 / 11:56 AM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh ) में आप (AAP) ने 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा (Announcement of names of 10 candidates) कर दी है। आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी भी चुनावी मैदान में उतारे गए हैं। उन्हें भानुप्रतापुर सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके आलावा अलावा पार्टी ने दंतेवाड़ा, नारायणपुर, अकलतरा, कोरबा, राजिम, पत्थलगांव, कवर्धा, भटगांव और कुनकुरी से प्रत्याशी उतारे हैं।

AAP के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी पहले भी 2018 में भानुप्रतापपुर सीट से ही विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उस समय उन्हें 9634 वोट ही मिले और हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि कांग्रेस और भाजपा के बाद तीसरे नंबर पर थे।

पिछली बार 85 सीटों पर लड़ी थी AAP, एक फीसदी से कम वोट मिले

आम आदमी पार्टी ने 2018 के विधानसभा चुनाव में पूरे उत्साह से भाग लिया था। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने खुद यहां कैंप किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साइंस कॉलेज मैदान में जनसभा से चुनाव अभियान का आगाज किया। पार्टी ने 85 सीटों पर उम्मीदवार उतारे लेकिन सभी जमानत गंवा बैठे। पार्टी को पूरे प्रदेश में एक प्रतिशत से भी कम वोट मिला।

यह भी पढ़ें : जी20 शिखर सम्मेलन: मोदी ने भारत मंडपम में विश्व नेताओं का किया स्वागत

यह भी पढ़ें : कांग्रेस का तंज! भाजपा डरें नहीं ‘छत्तीसगढ़’ में हालात बदल गये हैं बेखौफ यात्रा निकाले