National Ramayana Festival : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहुंचते ही ‘जय श्रीराम’ की गूंज

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव (National Ramayana Festival) का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) पहुंच चुके

रायगढ़। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव (National Ramayana Festival) का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) पहुंच चुके हैं। जहां उन्हें लोगें ने पुष्पगुच्छ प्रदानकर स्वागत किया। साथ ही लोगाें ने जय श्रीराम का उद्घोष किया है। हनुमान चालीसा पाठ से होगा कार्यक्रम का शुभारंभ। शुभारंभ के अवसर पर विदेशी और अंतरराज्यीय कलाकार मार्च पास्ट करेंगे। आज पहले दिन कंबोडिया के कलाकार देंगे प्रस्तुति

अंतरराज्यीय रामायण मंडलियों के मध्य अरण्यकांड पर आधारित प्रतियोगिता होगी। आज उत्तराखंड, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ की टीम हिस्सा लेंगी। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का मुख्य मंच रामायण के अरण्य कांड की थीम पर सजा है। पर्णकुटी से सजाया गया है मंच। बैकग्राउंड में चल रहे हैं शबरी और श्री राम के संवाद के भजन होंगे। शबरी-श्री राम संवाद अरण्य कांड के सबसे सुंदर प्रसंगों में से एक है।

यह भी पढ़ें : BJP के बयान पर भूपेश की खरीखरी! कहा-इन्हें चुनाव के समय राम याद आते हैं…VIDEO