सदन में गूंजा धान के ‘अवैध परिवहन’ का सियासी शिगूफा! लखेश्वर बघेल ने दागे सवाल

विधानसभा सत्र के दौरान आज कांग्रेस से बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल (MLA Lakheshwar Baghel) ने धान के अवैध परिवहन का मुद्दा उठाया।

  • Written By:
  • Updated On - February 13, 2024 / 05:17 PM IST

रायपुर। विधानसभा सत्र के दौरान आज कांग्रेस से बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल (MLA Lakheshwar Baghel) ने धान के अवैध परिवहन (Illegal transportation) का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि इस साल 21 क्विंटल के आधार पर अवैध परिवहन धान का हुआ है। 817 प्रकरण दर्ज किए गए और 37717 धान जब्त हुआ है। सबसे बड़ा प्रकरण मुंगेली जिले का है। इसमें जांच में क्या पाया गया और क्या कार्रवाई की गई, यह बताइए।

जिस पर दयाल दास बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि इन प्रकरणों में मंडी के नियम के तहत 253 प्रकरण का निराश्रित किया जा चुका है। 564 प्रकरण प्रक्रिया में है। इनका निराकरण किया जा रहा है।रमन सिंह ने कहा कि मुंगेली वाले केस का क्या हुआ स्पेसिफिक बता दीजिए। दयाल दास कहा कि मुंगेली में ज्यादा धान जब्त हुआ है, प्रकरण प्रक्रिया में है।

लखेश्वर बघेल ने कहा कि जांच के लिए चेक पोस्ट बनाए गए थे। इसके बावजूद अवैध धन परिवहन हुआ, तो उन पर क्या कार्रवाई की गई। जवाब में दयाल दास बघेल ने कहा कि उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कुछ प्रकरण बचे हैं, उसका जल्द निराकरण किया जाएगा।

  • रामकुमार बोले- रकबा कम और बढ़ रही धान खरीदी

चंद्रपुर कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि कहीं ना कहीं धान चोरी हो रही है, रकबा कम हो रहा है और धान की खरीदी बढ़ रही है। इसका मतलब चोरी हो रही है।

जवाब में धरमलाल कौशिक ने कहा कि अभी सोसाइटी में 25 लाख मैट्रिक टन धान रखा गया है। मौसम खराब हो रहा है। बारिश की स्थिति बन रही है। सोसाइटी वाले कितने जवाबदार हैं, आप सभी को पता है।

यह भी पढ़ें : सूदखोर गिरोह के सरगना ‘तोमर बंधुओं’ के घरों पर चलेगा बुलडोजर! जिला बदर की अनुशंसा