प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सवाल उठाया कि अगर आदिवासी छात्रावास के लिए एक लीटर का वाटर जग 32 हजार में खरीदा गया है, तो क्या वह सोने का या जादुई जग था? उ
Is this true @BJP4India Chattisgarh that you purchased 160 steel jugs meant for ST students at a whopping ₹51,00,000/- meaning one steel jug is ₹32000/- ?
Atleast spare the tribals. pic.twitter.com/qGEZDZ83Ol— Sanghamitra Bandyopadhyay (@SanghamitraLIVE) July 15, 2025
वहीं, कांग्रेस के आरोपों पर आदिवासी विकास विभाग ने सफाई देते हुए कहा कि ऐसी कोई खरीदी हुई ही नहीं है। बलौदाबाजार के सहायक आयुक्त सूरजदास मानिकपुरी के अनुसार, 160 वाटर जग की खरीद का प्रस्ताव जेम पोर्टल पर जरूर डाला गया था, लेकिन दर अधिक होने के चलते फरवरी 2025 में ही उसे निरस्त कर दिया गया था।
अधूरी जानकारी के साथ लोगों के बीच भ्रम पैदा करना,
और अपनी जगहंसाई करवाना कांग्रेसियों की आदत रही है। pic.twitter.com/QUe0ZwCb3K— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) July 16, 2025
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस मामले पर तंज कसा और सोशल मीडिया पर लिखा, “जग से स्वागत… 32 हजार रुपए का ‘जग’ अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय है। ये तावड़े की ट्रेनिंग का ही कमाल है।”
इस विवाद पर भाजपा ने भी कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि कांग्रेस भ्रामक जानकारी फैला रही है और उसके खुद के भ्रष्टाचार को जनता भलीभांति जानती है।
दीपक बैज ने यह भी कहा कि सिर्फ बलौदाबाजार ही नहीं, पूरे प्रदेश के आश्रम और छात्रावासों में हो रही खरीदियों की जांच होनी चाहिए क्योंकि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है।