राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर आगमन, बस्तर पण्डुम के शुभारंभ के लिए पहुंचीं

By : hashtagu, Last Updated : February 7, 2026 | 12:49 pm

जगदलपुर, छत्तीसगढ़। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President of India) का आज बस्तर संभाग (Bastar Division) के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। वे यहां ऐतिहासिक लालबाग मैदान (Lalbagh Ground) में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम (Bastar Pandum Festival) के शुभारंभ के लिए पहुंचीं। जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट (Maa Danteshwari Airport) पर राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया गया।

मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और वन मंत्री केदार कश्यप ने भी राष्ट्रपति का अभिनंदन किया।

इसके अलावा सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पांडे ने राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए उनका अभिवादन किया। एयरपोर्ट परिसर में कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे और राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया।