रायपुर को मिली 175 करोड़ की रेलवे परियोजना, 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए बनेगी अतिरिक्त होमिंग सुविधा

राज्य सरकार ने इस परियोजना की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

  • Written By:
  • Updated On - July 11, 2026 / 01:31 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना (railway infrastructure) को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं के निर्माण हेतु 175 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना को डबल इंजन सरकार की रेल विकास योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

राज्य सरकार ने इस परियोजना की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। सरकार का कहना है कि इससे छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क और परिचालन क्षमता को नई मजबूती मिलेगी।

सरकार के अनुसार, 175 करोड़ रुपए की इस परियोजना से इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के रखरखाव की क्षमता बढ़ेगी। साथ ही माल और यात्री ट्रेनों के संचालन में दक्षता आएगी, जिससे रेल सेवाएं और अधिक सुगम एवं प्रभावी बन सकेंगी।

सरकार का कहना है कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख रेल, औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी। इसके जरिए विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को नई गति मिलने की उम्मीद है।