रायपुर: रायपुर एयरपोर्ट (Raipur airport) पर गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक इंडिगो फ्लाइट्स को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला। कई उड़ानों के लगातार लेट होने और अचानक कैंसिल किए जाने से सैकड़ों यात्री घंटों से एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। कई यात्रियों ने बताया कि दोपहर की फ्लाइट भी शाम तक नहीं उड़ सकी, जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया।
बैंगलोर, दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता जाने वाले यात्री सुबह से ही एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे हैं। यात्रियों का आरोप है कि न तो फ्लाइट स्टेटस की कोई आधिकारिक जानकारी दी जा रही है और न ही ग्राउंड स्टाफ सही जवाब दे पा रहा है। कई यात्रियों ने कहा कि स्टेटस ऑनलाइन तो बदलता ही नहीं और एयरलाइन काउंटर पर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही।
वेटिंग एरिया में भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। कई लोगों को एयरपोर्ट पहुंचने के बाद ही पता चला कि उनकी फ्लाइट रद्द हो गई है। निराश यात्रियों और इंडिगो स्टाफ के बीच कई बार बहस की स्थिति भी देखी गई।
Full on lafda at the Raipur Airport over flight delays/cancellations.@IndiGo6E dekh rahe ho bhai👀#IndigoDelay #Indigo #indigochaos @gharkekalesh pic.twitter.com/bvfsFfUpif
— Aakash Biswas (@aami_aakash) December 4, 2025
शुक्रवार को इंडिगो की दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद की उड़ानें रद्द रहीं। इंदौर, चेन्नई और बैंगलोर के लिए जाने वाले यात्रियों ने भी शिकायत की कि उन्हें न तो वैकल्पिक उड़ान दी गई और न ही रहने या खाने की कोई व्यवस्था की गई।
नाराज यात्रियों का कहना है कि एयरलाइन प्रबंधन की ओर से सही जानकारी नहीं देने के कारण कई लोग परेशान होकर वापस घर लौटने को मजबूर हो गए हैं। एयरपोर्ट पर माहौल अभी भी सामान्य नहीं है और फ्लाइट डिले और कैंसिलेशन को लेकर लोगों में आक्रोश बना हुआ है।
Airport is full of indigo flights all grounded. Clearly lack of staff and pilots.
Indigo needs a pilot on hire service #IndigoDelay pic.twitter.com/HiXChxjWxl— Vaibhav Baxi (@VaibhavBaxi) December 5, 2025