राजेश मूणत ने ‘लाैटाई’ सुरक्षा, कहा-मेरे ‘कार्यकर्ता’ मेरी सुरक्षा ‘करने’ में सक्षम!

पूर्व मंत्री व विधायक राजेश मूणत (MLA Rajesh Moonat) ने सुरक्षा लौटा दी है। विधायक बनने के बाद पुलिस सुरक्षा उन्हें दी गयी थी

  • Written By:
  • Updated On - December 6, 2023 / 09:36 PM IST

रायपुर। पूर्व मंत्री व विधायक राजेश मूणत (MLA Rajesh Moonat) ने सुरक्षा लौटा दी है। विधायक बनने के बाद पुलिस सुरक्षा उन्हें दी गयी थी, लेकिन उन्होंने ये कहते हुए अपनी सुरक्षा वापस (Safety back) कर दी, कि उन्हें सुरक्षा की जरूरत नहीं है, उनके कार्यकर्ता सुरक्षा के लिए काफी है। दरअसल इंटेलिजेंस इनपुट्स के आधार पर मौजूदा विधायकों को सुरक्षा दी जा रही है।

  • कई विधायकों को सुरक्षा दी गयी है, लेकिन आज दोपहर बाद जब राजेश मूणत के पास सुरक्षाकर्मी पहुंचे, तो उन्हें वापस लौटा दिया गया। मूणत ने कहा कि मूणत ने कहा 15 साल वे मंत्री रहे पर कांग्रेस सरकार और पुलिस विभाग ने उन्हें सुरक्षा नहीं दी गयी। अभी सरकार बनी हैं, सरकार भाजपा की बनेगी, तो उन्हें सुरक्षा मिल जायेगी। तब तक भाजपा के कार्यकर्ता उनकी सुरक्षा कर सकते हैं।

दरअसल सीडी कांड को लेकर राजेश मूणत और भूपेश बघेल के बीच टशन चल रहा था। 2018 में भाजपा के चुनाव हारने के बाद भी कई पूर्व मंत्रियों को सुरक्षा दी गयी थी, लेकिन राजेश मूणत को सुरक्षा नहीं दी गयी। अभी तक भाजपा सरकार का गठन नहीं हुआ है, व्वहारिक तौर पर भूपेश बघेल ही मुख्यमंत्री हैं, लिहाजा राजेश मूणत ने ये सोचकर अपनी सुरक्षा वापस कर दी है कि जब 5 सालों में सुरक्षा नहीं दी गयी, तो फिर आखिरी कुछ दिनों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रहते वो सुरक्षा क्यों लेंगे।

यह भी पढ़ें : रिक्शा चालक से बने MLA बने ‘ईश्वर साहू’ ने विधानसभा की ‘चौखट’ पर टेका मत्था