रमन ने पूछा, कांग्रेस का ‘प्रदर्शन’ कानून के खिलाफ है?, देखें VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : March 24, 2023 | 8:29 pm

छत्तीसगढ़। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Raman Singh) ने कहा यह संवैधानिक कार्रवाई है। कहा, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के अहंकार ने प्रधानमंत्री की गरिमा को बार बार तार तार किया है। आज लोकसभा में राहुल गांधी कि सदस्यता को समाप्त करने के बाद पिछड़े वर्ग का अपमान करने के बाद कांग्रेस उनके बचाव में उतरी है।

रमन सिंह ने कहा भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ करना, कालिख पोतना यह बताता है राहुल गांधी कि फौज कानून को मानने वाली नहीं है। कांग्रेस का प्रदर्शन किसके खिलाफ विरोध करना चाहते हैं। कानून के खिलाफ न्यायालय के खिलाफ..?। राहुल गांधी के पास विकल्प था, न्यायालय में खड़े होने पर पूछा जाता है। यदि माफीनामा मांग लेते हैं तो इसे समाप्त कर दिया जाता है। रमन सिंह ने कहा भाजपा क्यों राहुल से डरने लगी। जबकि वे जहां भी जाते हैं। वहां से कांग्रेस का सफाया ही हो जाता है। उन्होंने कहा, कौन तानशाह है। ये तो कांग्रेस का चरित्र है, आपातकाल के दौरान भी कांग्रेस कहां कोर्ट का कहना मानती थी।