कर्नाटक में ‘रमन’ दहाड़े!, रोड शो में उमड़े लाेग

पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह (Former Chief Minister Dr. Raman Singh) ने आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में आगाज कर दिया है।

  • Written By:
  • Updated On - April 25, 2023 / 03:26 PM IST

छत्तीसगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह (Former Chief Minister Dr. Raman Singh) ने आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में आगाज कर दिया है। उन्होंने आज वहां बीजेपी प्रत्याशी सतीश रेड्डी (BJP candidate Satheesh Reddy) के समर्थन में रोड शो निकाले। उसके बाद हुई सभा में कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ में किए गए झूठे वादों की फेहरिश्त भी बताई।

कहा, कांग्रेस झूठ पर राज करने वाली है। भ्रष्टाचारियों के समर्थन में खड़ी रहने वाली पार्टी है। इन्हें जनहित के मुद्दों नहीं गांधी परिवार के निजी हितों की लड़ाई लड़ना ही आता है। मनमोहन सिंह की सरकार में 14 बड़े घोटाले हुए थे। कहा, आज पीएम मोदी की योजनाओं के चलते देश ने विकास में ऊंची छलांग लगाई है।

मोदी ने कहा है, न खाएंगे, और न खाने देंगे। इस नीति को विरोध में आज कांग्रेस ही नहीं सभी विपक्षी एक साथ खड़े हैं। क्योंकि सब भ्रष्टाचारी इसलिए एक हैं ताकि वह बच सके। लेकिन जनता सब कुछ जानती हैं। इसके साथ ही ट्विटर पर लिखा, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष @drramansingh जी ने कर्नाटक राज्य के विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतर्गत बोम्मानाहल्ली विधानसभा क्षेत्र के पुत्तेनाहल्ली वार्ड और जर्गनहल्ली वार्ड में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी श्री सतीश रेड्डी जी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।