रमन सिंह संविदा कर्मचारियाें के धरने में पहुंचे! भूपेश पर साधा निशाना

By : hashtagu, Last Updated : July 13, 2023 | 8:53 pm

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Former Chief Minister Raman Singh) संविदा कर्मचारियों के धरने में शामिल हुए। जहां उन्होंने भूपेश सरकार (Bhupesh Sarkar) की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। साथ ही अपने ट्विटर विडियो पोस्ट कर लिखा, आज अटल नगर (नया रायपुर) के तूता धरना स्थल में कांग्रेसी कुशासन से त्रस्त संविदा कर्मचारी, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई, रसोईया संघ तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ के साथियों के साथ उनकी मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन में शामिल हुआ। इस दौरान धरना स्थल पर मौजूद साथियों के साथ दाऊ @bhupeshbaghel की कुनीतियों के विरुद्ध आवाज बुलंद की।

यह भी पढ़ें :वंदना राजपूत बोलीं, BJP नेत्रियां ‘शराबबंदी’ को लेकर नौटंकी कर रही है!