रमन सिंह का दावा : 52 से 55 सीटें लाएगी BJP!

By : hashtagu, Last Updated : December 1, 2023 | 4:06 pm

रायपुर। एग्जिट पोल को लेकर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह (Former CM Dr. Raman Singh) का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के आंकड़ों ने यह तो स्पष्ट कर दिया है कि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा की सीटें तेजी से बढ़ी हैं (BJP will get 52 to 55 seats) और कांग्रेस की सीटें तेजी से कम हुई है।

किसान, महिला, युवा समेत प्रदेश के हर वर्ग ने भाजपा के समर्थन में जिस उत्साह और कांग्रेस के प्रति जिस आक्रोश के साथ मतदान किया है वह भाजपा को छत्तीसगढ़ में को 48 सीटों पर नहीं रुकने देगी और हम 52-55 सीटों के साथ प्रदेश में सरकार बनाएंगे।

कांग्रेस के अत्याचार से मुक्ति के लिए महिलाओं और युवाओं ने जिस तरह संकल्पबद्ध होकर “मोदी जी की गारंटी” पर विश्वास जताया है उसका परिणाम 3 दिसंबर को भाजपा के पक्ष में आने वाला है। अब छत्तीसगढ़ के रुझान यह स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि एक बार फिर प्रदेश में विकास का स्वर्णिम युग लौटने वाला है।

यह भी पढ़ें : एग्जिट पोल पर रमन-भूपेश के दावे! गिनाए ‘जीत’ के कारण

यह भी पढ़ें : दिग्विजय सिंह को मध्य प्रदेश में ‘कांग्रेस की जीत’ का भरोसा

यह भी पढ़ें : एयर मार्शल मकरंद रानाडे बने वायु सेना मुख्यालय के महानिदेशक