दूसरे चरण के मतदान को लेकर CM विष्णुदेव साय बोले भाजपा के पक्ष में पड़े वोट

छत्तीसगढ़ में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान सम्पन हुआ। इसे लेकर पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

  • Written By:
  • Updated On - April 27, 2024 / 05:16 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण (Second phase of Lok Sabha elections) के मतदान सम्पन हुआ। इसे लेकर पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) ने कहा, छत्तीसगढ़ में राजनांदगाव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा में मतदान हुआ है और करीब 74% से अधिक मतदान हुआ है। बीजेपी के पक्ष में अच्छा रुझान है। पार्टी छत्तीसगढ़ में तीनों लोकसभा सीटें जीतने जा रही है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट पर शाम 6 बजे तक 72.51% वोटिंग हुई है। इस दौरान VIP सीट राजनांदगांव में जमकर हंगामा भी हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग कांकेर सीट पर ही 73.50% हुई है।

तीन लोकसभा सीटों में सबसे ज्यादा मतदान 73.50% कांकेर में, राजनांदगांव में 72.93% और महासमुंद में सबसे कम 71.13% हुआ है। हालांकि अभी निर्वाचन आयोग ने अंतिम आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

यह भी पढ़ें : बिरनपुर हत्याकांड : CBI ने दर्ज किए 12 लोगों पर FIR! सीएम विष्णुदेव ने कहा-मिलेगा न्याय