रायपुर: कांग्रेस (Congress) के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट (Sachin Pilot) रायपुर में कांग्रेस भवन (Congress Bhawan) में लगातार बैक-टू-बैक बैठकें (Back-to-Back Meetings) कर रहे हैं। इन बैठकों के जरिए पार्टी की रणनीति को मजबूत करने और सरकार को घेरने की तैयारियों पर गहन मंथन किया जा रहा है।
सबसे पहले सचिन पायलट ने विधायकों के साथ वन-टू-वन चर्चा (One-to-One Discussion) शुरू की, जिसमें वे हर विधायक से अलग-अलग बातचीत कर फीडबैक ले रहे हैं। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij) और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत (Charandas Mahant) भी मौजूद हैं।
बैठकों का यह सिलसिला पूरे दिन जारी रहने वाला है। कार्यक्रम के तहत दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक रखी गई है, जिसमें संगठन की स्थिति और जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक होगी, जिसमें आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन विस्तार पर विस्तार से विचार किया जाएगा।
इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य पार्टी के भीतर समन्वय को बेहतर करना और आने वाले समय में सरकार के खिलाफ मजबूत रणनीति तैयार करना है। नेताओं से जमीनी हालात, जनता के मुद्दों और संगठन की सक्रियता को लेकर फीडबैक लिया जा रहा है, ताकि उसी आधार पर आगे की योजना बनाई जा सके।
गौरतलब है कि सचिन पायलट का इससे पहले 17 मार्च को रायपुर दौरा हुआ था। उस दौरान वे विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जिसमें प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता और नेता पहुंचे थे। उस प्रदर्शन को कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में पेश किया था।
अब एक बार फिर पायलट के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि लगातार बैठकों के जरिए पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने और विपक्ष के तौर पर सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति पर तेजी से काम कर रही है।
Raipur, Chhattisgarh: Congress leader Sachin Pilot arrived at Rajiv Bhavan and attended a marathon Congress meeting with 121 MLAs to discuss organisational work and government performance pic.twitter.com/zdghSmJZLw
— IANS (@ians_india) May 1, 2026