शिवमहापुराण : प्रदीप मिश्रा बोले, दुनिया वालों के लिए दुर्गा, चंडी और काली बन जाएं ! अमित चिमनानी ने लिए आशीर्वाद

  • Written By:
  • Updated On - August 17, 2024 / 05:02 PM IST

  • प्रदीप मिश्रा बोले-महिलाएं दुनिया वालों के लिए बन जाएं दुर्गा-काली:नवा रायपुर में कहा- जातियां दुनिया वालों का फैलाया जाल; चेन लूट की भी वारदात

रायपुर। नवा रायपुर (Nava Raipur) में कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ( Pandit Pradeep Mishra) ने कथा के दौरान कहा कि, अपने पति के लिए सभी पत्नियां सीता बनकर रहें। बाकी दुनिया वालों के लिए दुर्गा, चंडी और काली बन जाएं। मां सीता भारत का गौरव हैं और पत्नियों को अपने पति के लिए सीता बनना चाहिए।

  • प्रदीप मिश्रा ने जातियों में बंटे हुए समाज को भी जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र अलग-अलग जातियों में बंटे हुए हैं। भगवान ने ऐसा नहीं किया, यह दुनिया वालों का फैलाया हुआ जाल है। शास्त्र कहते हैं कि हम सभी सनातनी हिंदू हैं। वहीं कथा के दौरान चेन लूट की भी वारदात हुई।

धर्म के अपमान पर चुप नहीं रहना चाहिए

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि, जितना आप मौन रहेंगे प्रभु के करीब होंगे, लेकिन जहां धर्म का अपमान हो रहा हो, वहां चुप नहीं रहना चाहिए। कोई अच्छे मन से कथा सुनने आया तो उसके अंदर कथा भर जाती है। शिवकथा से कोई खाली हाथ नहीं जाता।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा में कहा कि, कि पुण्य कितना प्रबल होता है आप इसका अंदाज लगा लो कि कथा कहीं और होने वाली थी और हो गनौद में रही है। शिव कृपा से गनौदवासियों के पुण्य का पलड़ा भारी रहा होगा। पत्र पढ़ते हुए बताया कि पराया धन और पराई नारी एक दिन बर्बाद कर देती है। पूरा वंश मिट जाता है। जैसे रावण की पूरी लंका जल गई, पूरा वंश खत्म हो गया।

विधायक खुशवंत साहेब ने कराया आयोजन

दरअसल, नवा रायपुर स्थित गनौद-खरखराडीह में 11 अगस्त से पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन 16 अगस्त तक किया गया। आयोजन भाजपा विधायक खुशवंत साहेब ने करवाया था। भाजपा के नेता भी शिव कथा सुनने पंडाल में पहुंचे थे। इसमें भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी सहित भाजपा नेता भी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :दिव्य कला मेला : केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने रायपुर में दिव्यांगजन पार्क निर्माण की घोषणा की

यह भी पढ़ें :दिव्यांगजनों के जीवन में आई खुशियों की बहार! मिले उपकरण और ऋण स्वीकृति पत्र

यह भी पढ़ें :विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में मॉडल बने लोरमी – अरुण साव

यह भी पढ़ें : ‘रक्षाबंधन’ पर्व पर सामान्य अवकाश के स्थान पर सार्वजनिक अवकाश घोषित