प्रदेश कांग्रेस सचिव ‘विकास सिंह’ गिरफ्तार! आदिवासी महिला से छेड़छाड़ का आरोप

By : hashtagu, Last Updated : September 7, 2023 | 6:38 pm

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह (State Congress Secretary Vikas Singh) को आज पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, विकास के खिलाफ थाने में कई मामले दर्ज हैं। महिला से छेड़छाड़ मामले में जमानत खारिज होने के बाद पुलिस ने उसे बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। इस मामले में सियासत गरमाने के आसार बन गए हैं। जानकारी के अनुसार दीपका थाना में विकास के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ और SC-ST एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया था।

इस प्रकरण में कांग्रेस नेता विकास सिंह ने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए धारा 438 के तहत आवेदन विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया था, लेकिन 5 सितंबर को कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद पुलिस की टीम ने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला से विकास सिंह को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें : छिड़ी जुबानी जंग : ‘सरोज पांडे’ के सवालों पर ‘कांग्रेस’ ने कहा मोदी से सवाल पूछने का साहस दिखाएं!