Story : बहुमत में BJP पर इन ‘जिलों’ में नहीं खाेल पाई खाता! 14 में कांग्रेस

भले ही सत्ता में BJP काबिज हो चुकी है लेकिन 8 जिलों में बीजेपी का खाता (BJP's account) नहीं खुल पाया है।

  • Written By:
  • Updated On - December 5, 2023 / 06:21 PM IST

रायपुर। भले ही सत्ता में BJP काबिज हो चुकी है लेकिन 8 जिलों में बीजेपी का खाता (BJP’s account) नहीं खुल पाया है। इसमें सारंगढ़ (Sarangarh), जांजगीर-चांपा, सक्‍ती, बालोद, खैरागढ़, मोहला-मानपुर, बीजापुर और सुकमा है। इधर 14 जिलों में तो कांग्रेस का सफाया हो गया है। प्रदेश के 5 राजस्व संभाग और 33 जिले हैं। इसमें सरगुजा संभाग में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। वहीं दुर्ग संभाग में कांग्रेस का दबदबा इस चुनाव में भी बना हुआ है। बस्तर और बिलासपुर संभाग में टक्कर तो रायपुर संभाग में भाजपा बढ़त बनाने में सफल रही है।

जिलेवार नतीजे

विधानसभा चुनाव 2023 को जिलों के हिसाब से देखा जाए तो बड़ी बहुमत के बावजूद भाजपा का राज्य के 8 जिलों में खाता नहीं खुल पाया। इन जिलों में भाजपा का एक भी विधायक चुनाव नहीं जीत पाया है। वहीं, 35 सीटों पर जीत के बावजूद कांग्रेस का 14 जिलों से सुपड़ा साफ हो गया है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली उड़े अरुण साव! इधर ‘रेणुका सिंह’ को CM बनाने हवन-पूजन