अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)। सुशासन सरकार की समयबद्ध व्यवस्था के चलते सरगुजा जिले में खाद वितरण (Fertilizer Distribution) व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सुलभ (Accessible) और व्यवस्थित हो गई है। खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय पर खाद उपलब्ध होने से खेती की तैयारियां तेज हो गई हैं। इससे किसानों को कृषि कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
सरगुजा के किसान पूरे उत्साह के साथ खेती की तैयारियों में जुटे हैं। कृषि विभाग और सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को आवश्यक खाद की नियमित आपूर्ति की जा रही है। समय पर खाद मिलने से बुवाई का कार्य भी सुचारु रूप से आगे बढ़ रहा है और किसानों का भरोसा व्यवस्था पर मजबूत हुआ है।
सुशासन सरकार की समयबद्ध व्यवस्था खाद वितरण व्यवस्था हुई अधिक सुलभ
सरगुजा के किसान पूरे उत्साह के साथ खेती की तैयारियों में जुटे हैं। किसानों तक कृषि संसाधनों की आसान पहुंच खेती को अधिक सुगम, उत्पादक और समृद्ध बना रही है।@SurgujaDist #Sushasansarkar #Chhattisgarh #Agriculture… pic.twitter.com/B7UNqxK8hy
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) July 12, 2026
जिले में खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। सहकारी समितियों और वितरण केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई गई है, ताकि किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। प्रशासन का प्रयास है कि हर पात्र किसान को उसकी जरूरत के अनुसार समय पर खाद उपलब्ध हो।
किसानों का कहना है कि इस बार खाद के लिए लंबी कतारों या अनिश्चितता का सामना नहीं करना पड़ रहा है। समय पर खाद मिलने से खेती की लागत और समय दोनों की बचत हो रही है, जिससे वे पूरी तैयारी के साथ खरीफ फसलों की बुवाई कर रहे हैं।
राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों को कृषि संसाधनों की आसान उपलब्धता सुनिश्चित कर खेती को अधिक उत्पादक, लाभकारी और समृद्ध बनाना है। प्रशासन का कहना है कि पूरे खरीफ सीजन के दौरान खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।