अपनी ‘मेंहदी रस्म’ में झूमीं ‘चक दे इंडिया’ की स्टार्स, संसदीय सचिव रश्मि सिंह भी थिरकीं

अपनी मेंहदी की रस्म चक दे डंडिया की सह अभिनेत्री (Chitrashi Rawat) चित्राशी रावत अपनी मेंहदी की रस्म में जमकर झूमी।

  • Written By:
  • Publish Date - February 4, 2023 / 08:46 AM IST

छत्तीसगढ़। अपनी मेंहदी की रस्म चक दे डंडिया की सह अभिनेत्री (Chitrashi Rawat) चित्राशी रावत अपनी मेंहदी की रस्म में जमकर झूमी। आज वे एक्टर ध्रुवादित्य भागवानानी आज बिलासपुर (Bilaspur) में सात फेरे लेकर एक-दूसरे के जीवन संगिनी बन जाएंगे। इससे पहले मेहंदी और फिर रिंग सेरेमनी के साथ कॉकटेल पार्टी का दौर चला, जिसमें संसदीय सचिव डॉ. रश्मि सिंह जमकर थिरकती नजर आईं। उनके साथ चित्राशी और चक दे इंडिया के स्टार्स भी खूब मस्ती करते दिखें।

माया नगरी के कई चेहरे भी हुए शामिल

बिलासपुर में पहली बार किसी फिल्म स्टार की शादी हो रही है। लिहाजा, एक्टर के फैंस भी इस शादी को लेकर उत्साहित हैं। शुक्रवार की सुबह से होटल ईस्ट पार्क में माया नगरी के चेहरे नजर आने लगे थे। दोपहर तक चक दे इंडिया के करीब आधा दर्जन स्टार्स पहुंच गए थे। चित्रांशी के साथ देहरादून से उनके पैरेंट्स भी सुबह होटल पहुंच गए थे। वहीं, रायपुर के एक्टर ध्रुवादित्य के पैरेंट्स, दोस्त और रिश्तेदार भी मेहंदी की तैयारी में जुट गए। दोपहर में मेहंदी की रस्म शुरू हुई। इस दौरान चक दे इंडिया के स्टार्स ढोल-तासों के साथ थिरकते नजर आए।

आज परिणय सूत्र में बंध जाएंगे

ध्रुवादित्य और चित्रांशी की शादी शनिवार दोपहर में होगी। दोनों लंबे समय तक तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब जीवन भर के लिए साथ होने जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों की शादी से जुड़े नए अपडेट सामने आते रहे हैं। लेकिन, अब उनके सात फेरों वाली तस्वीर भी आने में देर नहीं है।