TS बाबा ने दिखाए भारत जोड़ो यात्रा का ट्रेलर, संजय राउत भी पीछे नहीं

कांग्रेस के कद्दवार नेता और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singhdev) ने भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर सभी भारत यात्रियों को इस उपलब्धि और देश के लिए उनके संघर्ष के लिए बहुत बहुत बधाई दी।

  • Written By:
  • Updated On - December 16, 2022 / 10:53 PM IST

छत्तीसगढ़। कांग्रेस के कद्दवार नेता और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singhdev) ने भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर सभी भारत यात्रियों को इस उपलब्धि और देश के लिए उनके संघर्ष के लिए बहुत बहुत बधाई दी। एक विडियो अपने ट्विटर पर पोस्ट कर (India Jodo Yatra) भारत जोड़ो यात्रा का ट्रेलर दिखाया। और लिखा कि नफऱत, बेरोज़गारी और महंगाई के विरुद्ध समर, १०० दिनों की तपस्या, २७५० से ज़्यादा कि.मी की साधना। पर इस यात्रा के सभी साथियों को बधाई।

बता दें, वे राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल भी हुए थे। वे इस पर कुछ न कुछ तो जरूर लिखते रहते हैं। वैसे के व्यक्तिव के जादुई छवि में सम्मोहन की जबरदस्त क्षमता है। अगर उनके भाषण का अंदाज भी बेमिसाल। भले ही राजनीति में है, लेकिन उसके साम, दाम, दंड, भेद से काफी दूर हैं। वे कहते हैं कि मैं तो सिर्फ एक कांग्रेस पार्टी का सिपाही हूं। जिसका फर्ज सिर्फ और सिर्फ जनसेवा ही है। इस मूल मंत्र को लेकर उन्होंने राजनीति में आए। वे कहते हैं कि आज राहुल गांधी के साथ पूरा देश है। भय और नफरत को खत्म कर देश के सभी वर्गों के दिलों को एक कर भारत जोड़ना है। एक नए भारत की कल्पना को साकार करने के लिए जो कदम बढ़े हैं, वे अब नहीं रूकेंगे।

 

इधर, शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भी राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उमड़ी पर लिखा कि इसे मीडिया वाले नहीं दिखाए। लेकिन इस भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरा देश राहुल गांधी के साथ खड़ा है, और साथ में चल रहा है।