नगरीय निकाय उपचुनाव, ‘बिलासपुर’ में BJP तो ‘कवर्धा-चिरमरी’ में कांग्रेस जीती, देखें, नतीजे

(urban bodies) नगरीय निकायों में उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है।

  • Written By:
  • Publish Date - January 12, 2023 / 03:47 PM IST

छत्तीसगढ़। (urban bodies) नगरीय निकायों में उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। बिलासपुर में BJP प्रत्याशी श्रद्धा जैन ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने वार्ड १६ से कांग्रेस प्रत्याशी अनिता कश्यप को २३२ वोट से हराया है। सक्ती जिले के बाराद्वार नगर पंचायत वार्ड नंबर ७ के उपचुनाव का रिजल्ट आ गया है। यहां बीजेपी उम्मीदवार पंकज सांवड़िया ४८ मतों से जीत गए हैं। उन्हें १८६ वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार को १३८ मत मिले। चिरमिरी के वार्ड क्रमांक २२ से कांग्रेस प्रत्याशी ने १५० से अधिक मतों से जीत दर्ज की है।

कवर्धा नगर पालिका उपनिर्वाचन वार्ड क्रमांक १९ के नतीजे सामने आ गए हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी श्रद्धा नामदेव विजयी रही हैं। उन्हें ६४९ वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी की शैला ठाकुर को ३६९ मत मिले। कांग्रेस उम्मीदवार श्रद्धा नामदेव २८० मतों से जीत गई हैं। उगता सूरज की ममता पाली को ३ और दोपत्ती की सरिता ठाकुर के ४७ मत प्राप्त हुए हैं।

रायगढ़ नगर निगम वार्ड क्रमांक- २७ के उपचुनाव के परिणाम

रायगढ़ नगर निगम वार्ड क्रनांक-२७ के उपचुनाव के परिणाम भी सामने आ गए हैं। यहां बीजेपी प्रत्याशी सरिता राजेंद्र ठाकुर विजयी हुई हैं। उन्हें ८६५ वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस की रानी अशोक सोनी को ५९९ वोट, निर्दलीय प्रत्याशी योगेश्वरी कुर्रे को १८२ वोट, बसपा प्रत्याशी प्रेम कुमारी को ५७ वोट, छ्वष्टष्टछ्व प्रत्याशी रोमा राय को १३ वोट और नोटा को ६ वोट मिले हैं। रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र दिया।

बलौदाबाजार नगर पालिका से कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेंद्र वर्मा विजयी

नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार के वार्ड क्रमांक- ५ की मतगणना के बाद रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। यहां कुल ७२८ वोट पड़े थे। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेंद्र वर्मा ने बीजेपी प्रत्याशी मया राम को २० वोटों के अंतर से हरा दिया। धर्मेंद्र वर्मा को ३६७ वोट, बीजेपी प्रत्याशी मया राम को ३४७ वोट, नोटा को २ वोट और १२ वोट निरस्त किए गए। कलेक्टर रजत बंसल ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंपा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के उपाध्यक्ष रहे प्रकाश शर्मा के निधन से ये सीट खाली हुई थी।

पंचायतों में ६९६ पदों और १४ नगरीय निकायों में पार्षद के १५ खाली सीटों पर नए प्रतिनिधि चुने जाने

पंचायतों में ६९६ पदों और १४ नगरीय निकायों में पार्षद के १५ खाली सीटों पर नए प्रतिनिधि चुने जाने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले महीने इसकी प्रक्रिया शुरू की थी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने कुल ७५० पदों पर उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी की थी। उसमें से जिला-जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच के ७३५ पद शामिल थे। वहीं १२ जिलों के १४ शहरों में वार्ड पार्षदों के १५ पदों पर भी नया पार्षद चुना जाना था। २७ दिसंबर को नाम वापसी के अंतिम दिन कई जगहों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन गई। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, जशपुर जिले में एक जनपद पंचायत सदस्य के निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सुकमा जिले में पंच और सरंपच के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। यानी वहां मतदान की स्थिति ही नहीं बनी। इसके बाद कोरिया जिले में जिला पंचायत सदस्य के एक पद के लिए मतदान तय हुआ था।

९ जनवरी को हुआ था मतदान

जनपद पंचायत सदस्य के ८ रिक्त पदों में से सक्ती जिले के जनपंद पंचायत सक्ती के वार्ड-१३, रायगढ़ जिले में जनपद पंचायत पुसौर के वार्ड-२५, सरगुजा में जनपद पंचायत लुण्ड्रा के वार्ड-०१, रायपुर जिले में जनपद पंचायत तिल्दा के वार्ड-२४, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में जनपद पंचायत सिमगा के वार्ड-१९, महासमुंद में जनपद पंचायत सरायपाली के वार्ड- ०९, बालोद जिले में जनपद पंचायत बालोद के वार्ड-११, नारायणपुर जिले में जनपद पंचायत ओरछा के वार्ड – ०७ में मतदान हुआ था। वहीं ११७ सरपंच और ५६९ पंच के चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। इस उप चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के एक पद के लिए ०६ उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं जनपद सदस्य के ८ पद के लिए २६ उम्मीदवार मैदान में हैं।

आज हो रही मतों की गिनती

नगर पंचायत प्रेमनगर के वार्ड-१२ के लिए तीन लोग, नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड -१४ के लिए दो लोग, मनेंद्रगढ़ नगर पालिका के वार्ड-तीन के लिए दो लोग चुनाव मैदान में हैं। चिरमिरी नगर निगम के वार्ड-२२ के लिए तीन लोग, बलौदा बाजार नगर पालिका के वार्ड – पांच के लिए दो लोग, नगरपंचायत आमदी के वार्ड-दो के लिए दो लोग और वार्ड – ०९ के लिए दो लोग चुनाव लड़ रहे हैं। नगर पंचायत डोंगरगांव के वार्ड-एक के लिए दो लोग, नगर पालिका डोंगरगढ़ के वार्ड – छह के लिए दो लोग और नगर पालिका कवर्धा के वार्ड-१९ के लिए चार उम्मीदवार हैं। वहीं नगर पंचायत पखांजूर के वार्ड-१३ के लिए दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है।