विष्णुदेव साय ने राजस्थान के सीएम बनने पर भजनलाल शर्मा को दी शुभकामनाएं

By : hashtagu, Last Updated : December 15, 2023 | 3:26 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) ने राजस्थान के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Chief Minister Bhajan Lal Sharma) के नेतृत्व में राजस्थान विकास की नई ऊंचाईयों को छुएगा। मुख्यमंत्री साय ने भजन लाल को उनके जन्मदिन और मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए राजस्थान की जनता को नई सरकार चुनने के लिए बधाई दी है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस में ‘हार’ पर छिड़ा सियासी द्वंद! पूर्व मंत्री ‘जयसिंह अग्रवाल’ के बयान पर शोकॉज नोटिस