विष्णुदेव साय ने अपनी नई ‘कैबिनेट’ के मंत्रियों को खिलाई मिठाई!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में मंत्रिमंडल के नवनियुक्त सदस्यों ने मुलाकात की।

  • Written By:
  • Updated On - December 22, 2023 / 03:59 PM IST

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में मंत्रिमंडल के नवनियुक्त सदस्यों (Newly appointed cabinet members) ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर व मिठाई खिला कर बधाई दी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, रामविचार नेताम, बृजमोहन अग्रवाल, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : नए वेरियंट के Corona की ‘छत्तीसगढ़’ में दस्तक! 3 लोग संक्रमित

यह भी पढ़ें : पारिवारिक आपात स्थिति के कारण कोहली स्वदेश लौट आए; गायकवाड़ दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर: रिपोर्ट