जब भाजपा नेत्री बांटने लगीं शराब, विधायकों के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन

जब मनेंद्रगढ़ में शराब के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की कोशिश नाकाम दिखी तो भाजपा नेत्रियों ने अनूठा प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया।

  • Written By:
  • Updated On - November 28, 2022 / 11:59 PM IST

छत्तीसगढ़। जब मनेंद्रगढ़ में शराब के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की कोशिश नाकाम दिखी तो भाजपा नेत्रियों ने अनूठा प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने विरोध स्वरूप लोगों में प्रतीक के तौर पर शराब के पैग बांटने लगीं। इतना ही नहीं, वे साथ में चखना भी दे रहीं थीं।
बीजेपी की महिला नेत्रियों ने कांग्रेस विधायकों के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। वे अंग्रेजी शराब की बोतल लेकर यहां पहुंची थी। बकायदा इन्होंने पैग बनाया, साथ में चखना भी रखा था और कांग्रेस विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।

विधायक कार्यालय के सामने हुआ हंगाम

नगर के पीडब्ल्यडी तिराहे पर विधायक कार्यालय के सामने बीजेपी नेत्रियां पहुंची थीं। उनके साथ कुछ नेता भी मौजूद थे। यहां पहुंचते ही इन्होंने जमकर नारेबाजी शुरू की।

बोलीं, होटलों में परोस रहे शराब

उन्होंने कहा की सरकार ने सत्ता में आने से पहले शराबबंदी का वादा किया था। आज तक नहीं हुआ। कहा कि भरतपुर विधानसभा के होटल-ढाबों में शराब बेची जा रही है। इससे कई लोग परेशान होते हैं। महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है। इसी बात का हम विरोध कर रहे हैं। महिला नेताओं ने कहा कि इसलिए हम आज अंग्रेजी शराब लेकर आए हैं। साथ में चखना भी है। इसके अलावा हम शराब की बोतलों की माला लेकर आए हैं। इसे हम कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल और गुलाब कमरों को पहनाएंगे।