जब लोग ‘फैसल’ को ‘राहुल गांधी’ समझ बैठे!

कहते हैं कि हर व्यक्ति का कहीं न कहीं कोई हमशक्ल मिल ही जाता है। यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के हमशक्ल भी पहुंचे हैं।

  • Written By:
  • Publish Date - February 24, 2023 / 09:44 PM IST

छत्तीसगढ़। कहते हैं कि हर व्यक्ति का कहीं न कहीं कोई हमशक्ल मिल ही जाता है। यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के हमशक्ल भी पहुंचे हैं। जहां लोग उन्हें राहुल गांधी समझकर उनके साथ सेल्फी लेने लगे। लेकिन जब पता चला, वे असली नहीं, नकली हैं तो लोग चौंक पड़े। इन्हें सभी जानते हैं, क्योंकि वे भारत जोड़ो यात्रा में भी राहुल गांधी के साथ चले थे। इसके बाद तो इन्हें हर कोई जानने लगा। इनके पोशाक पहनने का अंदाज भी राहुल गांधी से काफी मिलता जुलता है। वे भी राहुल की तरह टी शर्ट पहनते हैं। दाढ़ी भी उसी अंदाज में है।

बता दें, फैसल (Faisal) यूपी के मेरठ जिले के रहने वाले हैं। वे बतातें है कि उन्हें राहुल गांधी को काफी पसंद करते हैं। लेकिन जो लोग राहुल से प्यार करते हैं, उन्हें देखते ही उनके साथ सेल्फी लेते हैं।

कहा, भारत जोड़ो यात्रा में हुआ शामिल

उन्होंने कहा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में यूपी के लोनी बार्डर से शामिल हुआ। इस दौरान मैंने जम्मू-कश्मीर तक यात्रा की थी। बताया, भारत जोड़ो यात्रा पूरी तरह से सफल रही। कहा, जो लोग यात्रा को कमजोर करने की कोशिश में लगे रहे। उन्हें जल्द ही इसका असर दिखेगा। बता दें कि फैसल चौधरी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी सुर्खियों में आए थे।