‘शरद यादव’ के घर जब ‘भावुक’ हुए राहुल गांधी, जानें, भूपेश ने क्या कहा

By : madhukar dubey, Last Updated : January 13, 2023 | 7:06 pm

हैशटैग यू। समाजवादी नेता और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव (Sharad Yadav) के घर आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे। जहां उन्होंने वहां उनके दिवगंत शरद यादव के परिजनों से मिले और शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उनके आचनक पहुंचने से सियासी हलकों में भी चर्चा हो रही है। इसके बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) फिर अपने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के पड़ाव पर निकल पड़े। लेकिन वहां प्रत्यदर्शियों के मुताबिक जब वे आये तो वहां एक भावुक माहौल था। उनके परिजनों से मिले तो उन्हें जैसे लगा एक परिवार के ही सदस्य राहुल गांधी जी हैं।

राहुल गांधी ने उनसे हालचाल पूछा, साथ ही इस दुख की घड़ी में धैर्य से काम लेने की संत्वाना दी। उनके अपनेपन को देखकर सभी भावुक हो उठे। चर्चा है कि शरद यादव जी के बारे में कुछ बात करते समय राहुल गांधी की ‘आंखें नम’ हो गई थीं। बहरहाल, उन्होंने किसी तरह अपनी भावनाओं को नियंत्रित किया। इसके बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने twitter एकाउंट पर पोस्ट डालकर। बताया, राहुल गांधी जी, नई दिल्ली में वरिष्ठ समाजवादी नेता स्व. श्री शरद यादव जी के पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया।

इधर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपने twitter  एकाउंट पर वरिष्ठ समाजवादी नेता स्व. श्री शरद यादव को श्रद्धांजलि दी। लिखे, समाजवादी विचारधारा के पुरोधा और हमारे समय के सबसे सुलझे नेताओं में से एक शरद यादव जी का जाना अत्यंत दुखद ख़बर है। वे मेरे राजनीतिक अभिभावक थे। मैंने सामाजिक न्याय का पाठ उनसे ही सीखा। ईश्वर उनके परिजनों को दुख की यह घड़ी सहने की शक्ति प्रदान करें।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी शोक संवेदना व्यक्त की

उन्होंने लिखा कि देश की समाजवादी धारा के वरिष्ठ नेता, जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष, श्री शरद यादव जी के निधन से दुःखी हूं। एक पूर्व केंद्रीय मंत्री व दशकों तक एक उत्कृष्ट सांसद के तौर पर देश सेवा का कार्य कर,उन्होंने समानता की राजनीति को मज़बूत किया। नके परिवार एवं समर्थकों को मेरी गहरी संवेदनाएं।