निकाय चुनाव में खुला आप का खाता

बिलासपुर के बोदरी नगर पालिका में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा अध्यक्ष पद के निर्वाचित हुई हैं।  बोदरी नगर पंचायत अध्यक्ष

  • Written By:
  • Updated On - February 15, 2025 / 06:58 PM IST

       बोदरी से नीलम विजय वर्मा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित

बिलासपुर । बिलासपुर के बोदरी नगर पालिका (Bodri Municipality)में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा अध्यक्ष पद के निर्वाचित हुई हैं।
 बोदरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर आम आदमी पार्टी की जीत (Aam Aadmi Party wins the post of President)हुई है। कांग्रेस से बगावत कर आम आदमी पार्टी से चुनाव लडने वाले विजय वर्मा ने 270 मतों के साथ जीत दर्ज की है। नगर पंचायत में 9 भाजपा प्रत्याशियों की जीत हासिल हुई है। जबकि आम आदमी पार्टी के 4 प्रत्याशियों ने जीत हासिल किया है। दो सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिला। इसके अलावा बिल्हा नगर पंचायत में भाजपा का कमल खिल गया है। अध्यक्ष प्रत्याशी वन्दना जेन्द्रे ने जीत हासिल की है। 15 सदस्यीय नगर पंचायत की 10 सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। जबकि कांग्रेस को मात्र सीट से संतोष करना पड़ा है।

मल्हार नगर पंचायत में भाजपा ने परचम लहराया है। नगर पंचायत पद पर भाजपा प्रत्याशी धनेश्वरी कैवर्त ने कब्जा किया है। भाजपा की धनेश्वरी कैवर्त ने 443 मतों से जीत हासिल की है। नगर पंचायत में भाजपा के 10 कांग्रेस के 4 और एक निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली है।

यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का कुशासन पूरी तरह समाप्त:किरण देव