मुंबई: आलिया भट्ट और शरवरी अभिनीत स्पाई-एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज (Release) हो गई। यशराज फिल्म्स (YRF) स्पाई यूनिवर्स (Spy Universe) की पहली महिला प्रधान फिल्म को दर्शकों और सोशल मीडिया पर मिला-जुला (Mixed) रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में बॉबी देओल मुख्य खलनायक की भूमिका में हैं, जबकि अनिल कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, आलिया भट्ट और शरवरी की परफॉर्मेंस तथा ऋतिक रोशन के कैमियो (Cameo) की कई दर्शकों ने तारीफ की है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले उम्मीद के मुताबिक प्रभावशाली नहीं है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर सकारात्मक और आलोचनात्मक दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
बॉक्स ऑफिस की बात करें तो पहले दिन फिल्म की शुरुआत उम्मीद से धीमी मानी जा रही है। ट्रेड विशेषज्ञों के अनुसार एडवांस बुकिंग अपेक्षा से कमजोर रही, जिसके चलते शुरुआती कमाई सिंगल डिजिट में रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। अब फिल्म की आगे की कमाई काफी हद तक दर्शकों की प्रतिक्रिया और वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगी।
‘अल्फा’ का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। फिल्म यशराज स्पाई यूनिवर्स का नया अध्याय है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी पहली बार महिला जासूसों की भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर और अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।