नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण 9Deepiak Padukone) और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ का चेहरा पहली बार सोशल मीडिया पर दिखाया है। इस खास मौके पर दोनों ने दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसमें उनके साथ उनकी बेटी दुआ भी नजर आ रही है।
इन तस्वीरों में रणवीर सिंह ने ऑफ-व्हाइट कुर्ता और मैचिंग कोट पहना हुआ है, साथ में गले में आभूषण भी है। वहीं दीपिका पादुकोण लाल रंग के सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं और उन्होंने स्टेटमेंट जूलरी पहनी हुई थी। उनकी बेटी दुआ भी माँ के जैसे लाल ड्रेस में ट्विन करती नजर आई और कैमरे की तरफ मुस्कुराती हुई पोज देती दिखी।
एक तस्वीर में दीपिका अपनी बेटी दुआ को गोद में लिए नजर आईं, और रणवीर ने दोनों को गले लगाया। आखिरी स्लाइड में दीपिका और दुआ साथ में दिवाली पूजा करती दिखाई दीं। इस पोस्ट के साथ दीपिका ने लिखा, “दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।”
पोस्ट पर सेलेब्रिटीज और फैंस ने खूब प्यार बरसाया। हंसिका मोटवानी ने लिखा, “So cute”, राजकुमार राव ने भी कमेंट किया, “So cute. God bless you guys.” अनन्या पांडे और रिया कपूर ने भी दुआ की पहली झलक पर प्यारे रिएक्शन दिए।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। यह शादी दो अलग-अलग रस्मों के साथ हुई थी, जिसमें दीपिका की कोंकणी और रणवीर की सिंधी परंपराएं शामिल थीं। दोनों की मुलाकात 2013 में फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के सेट पर हुई थी। कुछ सालों तक डेट करने के बाद, दोनों ने 2015 में गुपचुप सगाई की और फिर 2018 में शादी कर ली।