क्या त्रिशा की वजह से टूटी विजय की शादी? साथ दिखने के बाद तेज हुई अफेयर की चर्चाएं

रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय की शादी साल 1999 में संगीता सोर्नालिंगम (Sangeetha Sornalingam) से हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं।

  • Written By:
  • Publish Date - March 8, 2026 / 09:00 PM IST

चेन्नई, तमिलनाडु: साउथ के सुपरस्टार विजय (Vijay) और अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन (Trisha Krishnan) को लेकर इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में काफी चर्चाएं हो रही हैं। हाल ही में दोनों एक शादी समारोह में साथ दिखाई दिए, जिसके बाद यह अफवाहें फिर तेज हो गईं कि क्या त्रिशा की वजह से विजय की शादी में दरार आई है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय की शादी साल 1999 में संगीता सोर्नालिंगम (Sangeetha Sornalingam) से हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आती रही हैं। बताया जाता है कि तलाक से जुड़ी चर्चाओं के बीच यह भी दावा किया जा रहा है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ संबंध होने की बात सामने आई है, जिसकी वजह से उनके पारिवारिक रिश्तों में दूरियां बढ़ी हैं।

हाल ही में चेन्नई में एक फिल्म प्रोड्यूसर के बेटे की शादी के रिसेप्शन में विजय और त्रिशा एक साथ पहुंचे थे। दोनों को एक ही कार में आते और मंच पर नवविवाहित जोड़े को बधाई देते देखा गया। इस सार्वजनिक उपस्थिति के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं।

विजय और त्रिशा इससे पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। हालांकि उनके निजी रिश्ते को लेकर चल रही खबरों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और यह मामला फिलहाल चर्चाओं और अफवाहों तक ही सीमित है।