वायरल वीडियो: पूजा हेगड़े ने पहले ही कर दी थी विजय की जीत की भविष्यवाणी, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

यह वायरल वीडियो फिल्म “Jana Nayagan” के सेट का बताया जा रहा है, जहां पूजा हेगड़े एक मजेदार गेम खेलती नजर आ रही हैं।

  • Written By:
  • Publish Date - May 5, 2026 / 10:00 PM IST

हैदराबाद, तेलंगाना: साउथ स्टार (South Star) पूजा हेगड़े का(Pooja Hegde)  एक वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने तमिलनाडु चुनाव में विजय की जीत (Victory) की पहले ही भविष्यवाणी (Prediction) कर दी थी। फिल्मों में मजबूत वापसी कर रहीं पूजा ने हाल ही में विजय की ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई भी दी।

यह वायरल वीडियो फिल्म “Jana Nayagan” के सेट का बताया जा रहा है, जहां पूजा हेगड़े एक मजेदार गेम खेलती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक बोर्ड पर लिखा है “Who wins the elections?” और पूजा इशारा करते हुए विजय का नाम लेती हैं। इस दौरान विजय मुस्कुराते हुए अपना चेहरा छुपाते नजर आते हैं। पूजा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि लगता है उन्होंने पहले ही जीत का अंदाजा लगा लिया था।

इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने भी सोशल मीडिया पर दिलचस्प कनेक्शन निकालना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने विजय की फिल्म “GOAT” का जिक्र किया, जिसमें उनकी कार का नंबर TN 07CM 2026 दिखाया गया था। फैंस का कहना है कि यह किसी इत्तेफाक से ज्यादा, एक तरह की “भविष्यवाणी” जैसा लगता है।

पूजा हेगड़े का यह वीडियो और विजय की फिल्म से जुड़ा यह संयोग अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस इसे मजेदार और हैरान करने वाला बता रहे हैं, वहीं कई लोग इसे किस्मत का खेल भी मान रहे हैं।