थलपति विजय ने सिनेमा छोड़ा अपने फैंस के लिए, ऑडियो लॉन्च इवेंट में दिया बड़ा बयान

विजय ने मंच से भावुक होते हुए कहा कि जब वह सिनेमा में आए थे, तब उन्होंने सिर्फ एक साधारण घर बनाने का सपना देखा था, लेकिन फैंस ने उन्हें सब कुछ दिया, यहां तक कि किला भी।

  • Written By:
  • Publish Date - December 28, 2025 / 10:54 AM IST

चेन्नई/कुआलालंपुर, 28 दिसंबर 2025। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय (Vijay) ने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित अपनी फिल्म जना नायगन के ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम में विजय ने कहा कि उन्होंने अपने फैंस के लिए सिनेमा छोड़ने का फैसला लिया है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फैंस मौजूद थे।

विजय ने मंच से भावुक होते हुए कहा कि जब वह सिनेमा में आए थे, तब उन्होंने सिर्फ एक साधारण घर बनाने का सपना देखा था, लेकिन फैंस ने उन्हें सब कुछ दिया, यहां तक कि किला भी। उन्होंने कहा कि फैंस ने उन्हें नाम, पहचान और सम्मान दिया, इसलिए अब उनका कर्तव्य है कि वह उनके लिए खड़े हों और उन्हें कुछ लौटाएं।

विजय ने मलेशिया सहित दुनियाभर के तमिल फैंस का आभार जताया और कहा कि तमिल समुदाय ने हमेशा उन्हें भरपूर प्यार और समर्थन दिया है। उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले समय में वह सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

यह आयोजन विजय के करियर के अहम पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि उन्होंने साफ संकेत दिए हैं कि अब उनका फोकस सिनेमा से हटकर फैंस और समाज के लिए काम करने पर रहेगा।