‘बेस्ट मॉमी’ बनी परिणीति को राघव ने किया खास विश, बेबी बंप पर किया प्यार से किस

पहली तस्वीर में वे परिणीति के बेबी बंप को प्यार से किस करते दिखे, वहीं दूसरी में वे अपने बेटे की धड़कन सुनने की कोशिश करते नजर आए। बाकी दो तस्वीरों में दोनों रोमांटिक और मस्तीभरे अंदाज़ में दिखाई दिए।

  • Written By:
  • Publish Date - October 22, 2025 / 09:32 PM IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra( और उनके पति, आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा, हाल ही में माता-पिता बने हैं। 20 अक्टूबर को उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ। वहीं, 22 अक्टूबर को परिणीति ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर राघव ने सोशल मीडिया पर बेहद प्यारा और इमोशनल पोस्ट शेयर किया।

राघव ने इंस्टाग्राम पर परिणीति की प्रेग्नेंसी के समय की चार खास तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में वे परिणीति के बेबी बंप को प्यार से किस करते दिखे, वहीं दूसरी में वे अपने बेटे की धड़कन सुनने की कोशिश करते नजर आए। बाकी दो तस्वीरों में दोनों रोमांटिक और मस्तीभरे अंदाज़ में दिखाई दिए।

पोस्ट के साथ राघव ने लिखा:
“Happy birthday to the newest and the bestest mommy in town 💖 What an incredible journey it’s been — from Girlfriend to Wife to Mother of our little boy 👶✨ @parineetichopra.”
(सबसे नई और सबसे बेहतरीन मम्मी को जन्मदिन मुबारक हो। क्या शानदार सफर रहा — गर्लफ्रेंड से पत्नी और अब हमारे छोटे बेटे की मां तक।)

फैंस ने राघव के इस पोस्ट को बेहद प्यार दिया। एक यूज़र ने लिखा, “THE BESTEST POST EVAAAAAAR 🧿🫶”, जबकि दूसरे ने कहा, “Awwwwwww🥺 God save them from evil eyes.” कई लोगों ने इसे “the most beautiful maternity shoot” बताया।

परिणीति और राघव की लव स्टोरी
दोनों ने मई 2023 में दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी और सितंबर में उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की। अगस्त 2024 में, राघव ने The Great Indian Kapil Show में इशारों-इशारों में बताया था कि वे जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं।

20 अक्टूबर को दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट नोट पोस्ट कर बेटे के जन्म की जानकारी दी:
“He’s finally here! Our baby boy. And we literally can’t remember life before! Arms full, our hearts are fuller. First we had each other, now we have everything. – Parineeti & Raghav.”

प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना और सोनी राजदान सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने कपल को माता-पिता बनने पर बधाई दी।