इवेंट में रणबीर कपूर का कैमामैन पर रिएक्शन वायरल, बोले- “कैमरा मुंह के अंदर डाल रहा है”

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैमामैन रणबीर के काफी नजदीक आ जाता है। इस पर अभिनेता ने हल्के लेकिन सख्त अंदाज में कहा, “कैमरा मुंह के अंदर डाल रहा है।

  • Written By:
  • Publish Date - March 1, 2026 / 07:11 PM IST

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर 9Ranbir Kapoor) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में एक पब्लिक इवेंट (public event) के दौरान रणबीर ने एक कैमामैन को ज्यादा करीब से शूट करने पर पीछे हटने के लिए कहा।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैमामैन रणबीर के काफी नजदीक आ जाता है। इस पर अभिनेता ने हल्के लेकिन सख्त अंदाज में कहा, “कैमरा मुंह के अंदर डाल रहा है।” उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग मुस्कुराने लगे और कैमामैन भी पीछे हट गया। इसके बाद रणबीर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए।

यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग रणबीर के रिएक्शन को जायज बता रहे हैं और कह रहे हैं कि सेलेब्रिटीज की पर्सनल स्पेस (personal space) का सम्मान किया जाना चाहिए। वहीं कुछ लोग इसे मजाकिया अंदाज में लिया गया पल बता रहे हैं।

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।