हैदराबाद: साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर्स रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने रिश्ते को एक नई पहचान दे दी है। दोनों ने 3 अक्टूबर को एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली है। यह कार्यक्रम बेहद निजी था, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक, यह कपल फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहा है।
हालांकि अब तक रश्मिका या विजय की ओर से इस सगाई या शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन दोनों के करीबी सूत्रों ने खबर की पुष्टि की है।
हाल ही में रश्मिका की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इस चर्चा को और तेज कर दिया था, जिसमें वे ट्रेडिशनल लुक में नजर आई थीं और माथे पर तिलक लगाए हुए थीं। उन्होंने दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए लिखा था, “इस साल मैं कुछ ज्यादा ही आभार महसूस कर रही हूं… आप सभी के प्यार के लिए… थम्मा के ट्रेलर और गानों पर जो रिस्पॉन्स मिला है, वो दिल छू लेने वाला है।”
रश्मिका की इस पोस्ट के बाद फैंस को यह अंदेशा हो गया था कि वे किसी खास पल को सेलिब्रेट कर रही हैं। अब जब उनकी सगाई की खबर सामने आई है, तो फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
पेशेवर मोर्चे पर रश्मिका जल्द ही आदित्य सर्पोतदार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म थम्मा में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 21 अक्टूबर 2025 को रिलीज होने वाली है।
वहीं विजय देवरकोंडा की ओर से भी जल्द उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की घोषणाएं होने की उम्मीद है।
रश्मिका और विजय की जोड़ी को फैंस लंबे समय से पसंद करते आए हैं और अब जब दोनों ने सगाई कर ली है, तो उनकी शादी को लेकर उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है। फरवरी 2026 की शादी की खबर के बाद सोशल मीडिया पर #VijayRashmikaWedding ट्रेंड करने लगा है।
अब सभी की नजर इस बात पर है कि ये स्टार कपल कब अपनी सगाई और शादी को लेकर आधिकारिक घोषणा करता है।
