सोनाक्षी सिन्हा ने प्रेग्नेंसी अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी मजेदार जवाब से मीडिया को दिया करारा रिप्लाई

उन्होंने लिखा कि मीडिया के हिसाब से 16 महीने पूरे हो गए हैं और ये सब इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने पेट पर हाथ रखकर पोज दिया था।

  • Written By:
  • Publish Date - October 17, 2025 / 04:25 PM IST

मुंबई:  एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर मजेदार अंदाज में जवाब दिया। रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा कि मानव इतिहास में सबसे लंबी प्रेग्नेंसी का वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके नाम है। उन्होंने लिखा कि मीडिया के हिसाब से 16 महीने पूरे हो गए हैं और ये सब इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने पेट पर हाथ रखकर पोज दिया था। उन्होंने सभी से आखिरी स्लाइड तक स्क्रॉल करने और उनका रिएक्शन देखने को कहा और लिखा कि इस दिवाली बस चमकते रहिए।

दरअसल दो दिन पहले सोनाक्षी और उनके पति जहीर डिजाइनर विक्रम फडनीस के शो में पहुंचे थे। रेड और वाइट रंग की अनारकली में सोनाक्षी ने रेड कारपेट पर पैपराजी के लिए पोज दिया। इस दौरान उन्होंने दुपट्टे से अपना पेट ढक रखा था और एक वीडियो में पेट पर हाथ भी रखा हुआ था। इसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें तेजी से फैलने लगीं।

बुधवार को कपल रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में शामिल हुआ। यहां दोनों मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान और सोहेल खान के बेटे के साथ पोज देते दिखे। इसी बीच जहीर सोनाक्षी के पेट पर हाथ रखते नजर आए। सोनाक्षी ने हंसते हुए उन्हें हल्के से मारा और चिल्लाईं। जहीर दो बार कैमरे के सामने सोनाक्षी को मजाक में छेड़ते दिखे। सोनाक्षी के रिएक्शन पर जहीर ने कहा कि वो सिर्फ मजाक कर रहे हैं।

सोनाक्षी और जहीर ने लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2024 में शादी की थी। उन्होंने अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में घर पर ही शादी रजिस्टर करवाई थी। कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ के वीडियो शेयर करता रहता है।