Beauty Tips: चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के आसान घरेलू नुस्खे

By : hashtagu, Last Updated : June 3, 2025 | 4:06 pm

Beauty Tips: चेहरे पर दाग-धब्बे दिखना किसी का भी कॉन्फिडेंस कम कर देता है। लेकिन घर पर ही मौजूद कुछ आसान चीजों से इनसे छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको हल्दी से तैयार तीन आसान फेस पैक के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी स्किन को साफ और ग्लोइंग बना सकते हैं।

1. हल्दी, दही और बेसन पैक
अगर आपके चेहरे पर ज्यादा दाग हैं तो ये पैक मदद करेगा।
कैसे बनाएं:

  • 1 चम्मच हल्दी

  • 1 चम्मच दही

  • 1 चम्मच बेसन
    तीनों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

2. हल्दी, चंदन और शहद पैक
अगर दाग पुराने हैं तो यह पैक असर करेगा।
कैसे बनाएं:

  • थोड़ा सा हल्दी

  • थोड़ा सा चंदन पाउडर

  • 1 चम्मच शहद
    सभी को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। चाहें तो गुलाब जल भी मिला सकते हैं। 15 मिनट बाद धो लें।

3. टमाटर, चावल का आटा और हल्दी पैक
स्किन को साफ और फ्रेश बनाने के लिए यह पैक ट्राई करें।
कैसे बनाएं:

  • 1 चम्मच चावल का आटा

  • 1 चम्मच टमाटर का रस

  • थोड़ा सा हल्दी

  • थोड़ा दूध
    सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद धो लें।