महाकालेश्वर मंदिर में विश्व कप विजेता क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने लिया भस्म आरती का आशीर्वाद
By : hashtagu, Last Updated : January 4, 2026 | 12:41 pm
उज्जैन/मध्य प्रदेश: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता खिलाड़ी क्रांति गौड़ (Kranti Goud) उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में रविवार सुबह भस्म आरती में शामिल हुईं और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। क्रांति ने कहा कि उन्होंने विश्व कप जीतने से पहले जीत की मन्नत बाबा महाकाल से मांगी थी, जो पूरी होने पर वह पुनः दर्शन करने आई हैं।
भस्म आरती का आयोजन सुबह करीब 4 बजे शुरू हुआ, जिसमें क्रांति गौड़ ने श्रद्धाभाव से हिस्सा लिया और मंदिर समिति के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उनके महाकाल में दर्शन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह और गर्व का माहौल पैदा किया।
भारतीय महिला टीम ने हाल ही में आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें क्रांति का योगदान महत्वपूर्ण रहा। उनके उज्जैन पहुंचने और महाकाल में भस्म आरती लेने की खबर से मंदिर परिसर में भी उत्साह का माहौल रहा।


